🐄 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी विभागीय कर्मचारी कल्याण समिति, म.प्र.   |   पंजीयन क्रमांक : 01/01/01/38194/21   |   ईमेल : vibhagiyasamiti34@gmail.com   |   🌸 बेटी है तो कल है   |   💧 जल ही जीवन है
Logo

हमारे बारे में

पशुपालन एवं डेयरी विभाग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण समिति, मध्य प्रदेश

पंजीयन क्रमांक : 01/01/01/38194/21 स्थापना : 2021 मध्य प्रदेश
850+
सदस्य कर्मचारी
52+
जिला प्रतिनिधि
2021
स्थापना वर्ष
म.प्र.
राज्यव्यापी समिति

संगठन का परिचय

About the Organisation

पशुपालन एवं डेयरी विभाग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण समिति, मध्य प्रदेश का पंजीयन वर्ष 2021 में हुआ। समिति का गठन पशुपालन विभाग में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को संगठित करने तथा उनके सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की न्यायपूर्ण रक्षा के उद्देश्य से किया गया है।

यह संगठन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का कार्य करता है तथा कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और उनके कार्य-परिस्थितियों में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है।

समिति का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच एकता, सहयोग एवं संगठनात्मक भावना को सुदृढ़ करना भी है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर खेलकूद, सांस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दिया जाता है।

संगठन महिला सशक्तिकरण के प्रति भी पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। समिति का मानना है कि किसी भी संस्था की उन्नति में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए संगठन में महिला-पुरुष समानता को प्रोत्साहित किया जाता है तथा महिलाओं को सम्मानजनक स्थान और सक्रिय भूमिका प्रदान की जाती है।

समिति का प्रयास है कि विभाग का प्रत्येक कर्मचारी स्वयं को संगठन का अभिन्न अंग समझे और अपनी समस्याओं, सुझावों एवं विचारों को खुलकर साझा कर सके। कर्मचारियों का विश्वास, सहयोग और सहभागिता ही इस संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है, जो इसे निरंतर प्रगति और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाती है।

हमारे नेतृत्व के विचार

Message from the Leadership

श्री सचिन शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
"
कार्यक्षेत्रे त्वरणीयम् — कर्मचारीहितं मम करणीयम्।

मानव जीवन में संगठन/एकता का बड़ा महत्व है। अकेला मनुष्य शक्तिहीन है, बल्कि संगठित होने पर वही शक्तिशाली बन जाता है। जो लोग एकजुट रहने के महत्व को सीखते हैं और इसका पालन करते हैं, वे खुश और संतुष्ट जीवन जीते हैं।

इक्कीसवीं सदी की सबसे भयावह त्रासदी — कोविड महामारी — ने केवल शरीर नहीं तोड़े, उसने मनुष्य के भीतर छिपी संवेदनाओं को भी झकझोर दिया। इस महामारी ने हमें यह सिखाया कि जीवन में पद, पहचान और दूरी सब व्यर्थ हो जाते हैं; शेष रह जाता है तो केवल मानवता, अपनापन और साथ।

इसी विचार से उदय हुआ पशुपालन विभागीय कर्मचारी समिति का। एक ऐसा संगठन जो कागज़ों से नहीं, संवेदनाओं से बना। यह समिति केवल संगठन नहीं, बल्कि कोरोना की पीड़ा से उपजा वह विश्वास है जो हर कर्मचारी को यह भरोसा देता है — "तू अकेला नहीं है… तेरे साथ तेरा संगठन खड़ा है।"

समिति की स्थापना का मूल उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना तथा उनके हितों के संरक्षण हेतु सतत संवाद स्थापित करना रहा है।

आशा है कि आप सभी इस संगठन की सशक्त आवाज बनेंगे और इसे गगनचुंबी शिखर तक पहुंचाएंगे।

धर्म संस्कृति सम्पन्न धीर उदात्त गुणान्वितम् ।
संघ शक्ति बिना राष्ट्रं न भवेत जगत आत्मम् ।।

सचिन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष — पशुपालन एवं डेयरी विभाग कर्मचारी कल्याण समिति, म.प्र.
श्री विनय कुमार
प्रदेश सचिव
"
कोरोना, संवेदना और संगठन की शुरुआत

इक्कीसवीं सदी की सबसे बड़ी आपदा — कोरोना महामारी — ने हमें बहुत कुछ सिखाया। इसने सिर्फ शरीर नहीं, बल्कि हमारी सोच और भावनाओं को भी प्रभावित किया। इस कठिन समय ने हमें बताया कि सबसे ज़रूरी चीज़ है — एक-दूसरे का साथ और मानवता।

कोरोना की दूसरी लहर में कई परिवारों ने दुख झेला। उसी समय हमारे श्री सचिन जी शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष) भी कोरोना से संक्रमित हुए। उस दौरान हम दोनों के बीच रात 9 बजे से 1 बजे तक लगातार बातचीत होती रही।

उन बातों में कर्मचारियों की समस्याएं, उनकी तकलीफ और उनके भविष्य की चिंता शामिल थी। हमने महसूस किया कि विभाग के स्तर पर ऐसा कोई मजबूत संगठन नहीं है, जो सच में कर्मचारियों के साथ खड़ा रहे।

तभी एक विचार आया — पशुपालन विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए एक ऐसा संगठन बनाया जाए, जो सबको जोड़ सके। हमने अपना प्रस्ताव श्री आर. के. बघेल जी (वरिष्ठ सलाहकार) के सामने रखा। उनकी प्रेरणा से पहली बैठक हुई और एक अस्थायी कार्यकारिणी का गठन हुआ।

यहीं से शुरुआत हुई — पशुपालन एवं डेयरी विभाग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण समिति की। यह समिति सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि कठिन समय में जन्मा एक विश्वास है —

"आप अकेले नहीं हैं… आपका संगठन आपके साथ है।"

विनय कुमार प्रदेश सचिव — पशुपालन एवं डेयरी विभाग कर्मचारी कल्याण समिति, म.प्र.
श्री आर. के. बघेल
वरिष्ठ सलाहकार
"
संगठन की शक्ति — एकता, ईमानदारी और समर्पण

हमारा संगठन हमारी एकता और विश्वास की पहचान है। हम सभी को मिलकर ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। समस्याएँ आएंगी, लेकिन एकजुट होकर हम हर चुनौती का समाधान कर सकते हैं। समर्पण और निष्ठा के साथ हम अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं।

पशुपालन एवं डेयरी विभागीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण समिति, म.प्र. के गठन का विचार जब श्री विनय एवं श्री सचिन ने मेरे समक्ष रखा, तब उनकी सोच और भावना ने मुझे अत्यंत प्रभावित किया। उनकी यह सोच केवल विचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने इसे वास्तविकता में बदलकर एक सशक्त संगठन का निर्माण किया।

विभाग में एक ऐसे मंच की आवश्यकता महसूस हुई, जो सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एक सूत्र में बांधकर उनकी आवाज को मजबूत बना सके। सबसे बड़ी ताकत संगठन और एकजुटता होती है। मेरा मानना है कि समस्याएँ जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन एकता, ईमानदारी और समर्पण के साथ हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।

पशुपालन कर्मचारी समिति म.प्र. के माध्यम से "पशुपालन एम्प्लॉय लीग" का आयोजन तथा विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु प्रतिवर्ष महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित करना एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।

मुझे इस बात का विशेष गर्व है कि इस संगठन के कार्यकर्ता शासकीय कार्य को जितनी निष्‍ठा व ईमानदारी से करते हैं, उसी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन कार्यों को कार्यालय समय पश्‍चात करते हुए समिति को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

आइए, हम सब मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं और अपने अधिकारों की रक्षा करें।

आर. के. बघेल वरिष्ठ सलाहकार — पशुपालन एवं डेयरी विभाग कर्मचारी कल्याण समिति, म.प्र.

हमारा दृष्टिकोण

Our Vision — वह लक्ष्य जिसकी ओर हम सतत अग्रसर हैं

हमारा दृष्टिकोण (Our Vision)

पशुपालन एवं डेयरी विभाग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण समिति, मध्य प्रदेश का दृष्टिकोण एक ऐसे सशक्त, संगठित और जागरूक कर्मचारी समुदाय का निर्माण करना है, जहाँ प्रत्येक कर्मचारी को सम्मान, समान अवसर और अपने अधिकारों की सुरक्षा प्राप्त हो।

संगठन का लक्ष्य कर्मचारियों के बीच एकता, सहयोग और पारस्परिक विश्वास को मजबूत करना तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना है। समिति यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद, समन्वय और सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से किया जाए।

समिति का दृष्टिकोण एक ऐसे कार्य वातावरण का निर्माण करना भी है, जहाँ कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएँ, सुरक्षित कार्य-परिस्थितियाँ और प्रगति के अवसर प्राप्त हों। इसके साथ ही संगठन महिला सशक्तिकरण, समान भागीदारी और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देकर विभाग और समाज के विकास में अपना सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

संगठन का विश्वास है कि कर्मचारियों की एकता, विश्वास और सहभागिता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जो भविष्य में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाएगी।

हमारे उद्देश्य

Our Objectives — वे मूल उद्देश्य जिनके लिए यह संगठन कार्यरत है

1
पशुपालन एवं डेयरी विभाग में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना।
2
कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और सुझावों को संगठित रूप से शासन एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना।
3
कर्मचारियों के सेवा हितों, कार्य-परिस्थितियों और सुविधाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करना।
4
कर्मचारियों के बीच एकता, सहयोग और संगठनात्मक भावना को सुदृढ़ करना।
5
कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करना।
6
संगठन में महिला सशक्तिकरण और समान भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं को सम्मानजनक स्थान प्रदान करना।
7
कर्मचारियों को एक ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना, जहां वे अपनी समस्याओं, सुझावों और विचारों को खुलकर साझा कर सकें।
8
संवाद, सहयोग और समन्वय के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाना तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना।

हमारे मूल मूल्य

वे सिद्धांत जिन पर हमारा संगठन खड़ा है

एकता

सभी कर्मचारियों में भाईचारे की भावना

न्याय

सभी के अधिकारों की निष्पक्ष रक्षा

पारदर्शिता

सभी गतिविधियों में पारदर्शिता

सशक्तिकरण

महिला का सशक्तिकरण

संवाद

खुले संवाद व विचारों का आदान-प्रदान

प्रगति

निरंतर विकास और उन्नति का प्रयास

पंजीयन विवरण

पंजीयन क्रमांक
01/01/01/38194/21
पंजीयन वर्ष
2021
ईमेल
vibhagiyasamiti34@gmail.com
राज्य
मध्य प्रदेश
अभी सदस्यता लें
×
खाता स्थिति देखें
View your account statement