🐄 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी विभागीय कर्मचारी कल्याण समिति, म.प्र.   |   पंजीयन क्रमांक : 01/01/01/38194/21   |   ईमेल : vibhagiyasamiti34@gmail.com   |   🌸 बेटी है तो कल है   |   💧 जल ही जीवन है
850+
सदस्य कर्मचारी
52+
जिला प्रतिनिधि
2021
स्थापना वर्ष
म.प्र.
मध्यप्रदेश व्यापी
4532
साइट विज़िटर

संगठन का परिचय

हमारे संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी

पशुपालन एवं डेयरी विभाग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण समिति, मध्य प्रदेश का पंजीयन वर्ष 2021 में हुआ। समिति का गठन पशुपालन विभाग में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को संगठित करने तथा उनके सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की न्यायपूर्ण रक्षा के उद्देश्य से किया गया है।

यह संगठन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का कार्य करता है तथा कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और उनके कार्य-परिस्थितियों में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है।

समिति का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच एकता, सहयोग एवं संगठनात्मक भावना को सुदृढ़ करना भी है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर खेलकूद, सांस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दिया जाता है।

संगठन महिला सशक्तिकरण के प्रति भी पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। समिति का मानना है कि किसी भी संस्था की उन्नति में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए संगठन में महिला-पुरुष समानता को प्रोत्साहित किया जाता है तथा महिलाओं को सम्मानजनक स्थान और सक्रिय भूमिका प्रदान की जाती है।

समिति का प्रयास है कि विभाग का प्रत्येक कर्मचारी स्वयं को संगठन का अभिन्न अंग समझे और अपनी समस्याओं, सुझावों एवं विचारों को खुलकर साझा कर सके। कर्मचारियों का विश्वास, सहयोग और सहभागिता ही इस संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है, जो इसे निरंतर प्रगति और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाती है।

ताज़ा समाचार एवं आयोजन

संगठन से जुड़े नवीनतम समाचार और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी

11 May 2026 – 15 May 2026
🏆 महा सदस्‍यता अभियान में अधिकतम सदस्‍यता करने वाले प्रदेश के प्रथम पाँच जिले 🏆
महा सदस्यता अभियान - 2026 संगठन की मजबूती, एकता और कर्मचारी हितों की आवाज़ को बुलंद करने वाले सदस्यता अभियान में प्रदेश के शीर्ष पाँच जिलों ने शानदार प्रदर्शन कर नई ऊर्जा का संचार किया है। 🌿👏 🏆 प्रदेश के प्रथम पाँच जिले 🏆 1. बड़वानी जिला — कुल सदस्यता संख्या 78 2. भोपाल जिला (संचालनालय सहित) — कुल सदस्यता संख्या 75 3. खरगौन जिला — कुल सदस्यता संख्या 74 4. टीकमगढ़ जिला — कुल सदस्यता संख्या 38 5. सागर जिला — कुल सदस्यता संख्या 34
11 May 2026 – 15 May 2026
🌟 प्रदेश स्तर पर महा सदस्‍यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमुख साथी 🌟
पशुपालन एवं डेयरी विभाग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी विभागीय कर्मचारी कल्याण समिति, मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 11/04/2026 से 10/05/2026 तक चलाए गए सदस्यता अभियान में जिन साथियों ने सर्वाधिक सदस्यता कर संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन सभी कर्मठ, सक्रिय एवं समर्पित साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌿👏 🌟 प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमुख साथी 🌟 🥇 प्रथम —श्री जितेन्द्र यादव — खरगोन 🥈 द्वितीय — श्री भूपेन्द्र चौहान — बड़वानी 🥉 तृतीय — श्री सचिन शर्मा — भोपाल 🏅 चतुर्थ —श्री शैलेन्द्र सिंह — टीकमगढ़ 🚩पंचम🚩 🏅श्री श्याम धुर्वे— मंडला 🏅श्री जयंत शुक्ला — बड़वानी 🏅श्री गगन लाड़िया — सागर
11 Apr 2026 – 15 May 2026
प्रांतीय कार्यकारिणी एवं प्रांतीय स्तरीय चिंतन बैठक संपन्न
पशुपालन कर्मचारी कल्याण समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन की आधिकारिक वेबसाइट 'pesmp.in' का हुआ अनावरण भोपाल, 11 अप्रैल 2026 राजधानी भोपाल के परंपरा गार्डन में शनिवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारी कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तृत बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह बैठक 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को दो चरणों में संपन्न हुई।बैठक के प्रथम चरण (10 अप्रैल) में प्रांत स्तरीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार श्री आर. के. बघेल एवं श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा समिति की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। द्वितीय चरण (11 अप्रैल) में जिला स्तरीय विषयों पर मंथन कर संगठनात्मक सुदृढ़ता हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अहम बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष सचिन शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार आर के बघेल, प्रांतीय सचिव विनय मेहरा, संगठन मंत्री भूपेंद्र चौहान, प्रदेश संयोजक रामेंद्र सिंह कुशवाह और प्रदेश संयोजिका कु.पारुल सोनी सहित प्रदेश भर से आए विभिन्न संभागीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने विशेष रूप से शिरकत की। डिजिटल हुआ संगठन, 10 मई तक चलेगा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समिति की आधिकारिक वेबसाइट pesmp.in का लॉन्च रहा। वेबसाइट के अनावरण के तुरंत बाद उपस्थित सदस्यों और पदाधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मंच से घोषणा की गई कि यह ऑनलाइन सदस्यता अभियान 10 मई तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। समिति ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में वेबसाइट के माध्यम से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाएं। महिला सशक्तिकरण पर जोर: मातृशक्ति का हुआ सम्मान इस प्रांतीय बैठक में प्रदेश भर से आईं सभी महिला कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। संगठन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के उद्देश्य से, उपस्थित महिलाओं से यह विशेष अपील की गई कि वे विभाग की अन्य महिला कर्मचारियों को भी सक्रिय रूप से समिति से जोड़ें, ताकि संगठन में मातृशक्ति की भागीदारी और संख्या में अधिक से अधिक वृद्धि हो सके। तय हुआ वार्षिक कैलेंडर, हर साल होंगे 3 बड़े आयोजन बैठक में संगठन की वार्षिक गतिविधियों का खाका भी तैयार किया गया। यह निर्णय लिया गया है कि अब से हर साल तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे: जनवरी माह में: पशुपालन कर्मचारी लीग (खेल आयोजन)। आगामी वर्ष से यह कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। अप्रैल माह में: समिति का वार्षिक अधिवेशन। अगस्त-सितम्बर माह में: पूरे प्रदेश में संभागीय एवं जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन। 'अविरल धारा' पत्रिका के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित समिति की वार्षिक पुस्तिका 'अविरल धारा' के आगामी अंक को लेकर भी रूपरेखा तय की गई। प्रदेश के सभी संभागीय एवं जिला पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के सदस्यों, उनके परिजनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और समाज सेवा से जुड़े विवरण (फोटो सहित) जल्द से जल्द साझा करें, ताकि उन्हें इस वर्ष की पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सके। खेलकूद में नए बदलाव और सागर टीम का सम्मान कर्मचारियों के बीच खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया गया है। अब से महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट दो अलग-अलग आयु वर्गों— '20 से 40 वर्ष' और '40 वर्ष से अधिक'— में आयोजित किए जाएंगे एवं पशु पालन कर्मचारी लीग 3 दिवसीय कार्यक्रम रहेगा । इसके साथ ही, हाल ही में सागर में आयोजित 'पशुपालन कर्मचारी क्रिकेट एवं बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26' में बेहतरीन आयोजन के लिए सागर की टीम को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बैठक के समापन अवसर पर जबलपुर से आए प्रांतीय पदाधिकारी श्री सोहेल खान ने पधारे हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। (आयुष वाजपेई) मीडिया प्रभारी
हमारा Facebook Group
Join our community
Join Group

हमारे मूल मूल्य

वे सिद्धांत जिन पर हमारा संगठन खड़ा है

एकता

सभी कर्मचारियों में भाईचारे की भावना

न्याय

सभी के अधिकारों की निष्पक्ष रक्षा

पारदर्शिता

सभी गतिविधियों में पारदर्शिता

सशक्तिकरण

महिला का सशक्तिकरण

संवाद

खुले संवाद व विचारों का आदान-प्रदान

प्रगति

निरंतर विकास और उन्नति का प्रयास

प्रमुख पदाधिकारी

समिति के मार्गदर्शन एवं संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारी

PS
डॉ. पी.एस. पटेल
संरक्षक
सचिन शर्मा
सचिन शर्मा
प्रांतीय अध्यक्ष
आर.के. बघेल
आर.के. बघेल
वरिष्ठ सलाहकार
श्री विनय कुमार
श्री विनय कुमार
महासचिव
रामेंद्र सिंह कुशवाह
रामेंद्र सिंह कुशवाह
प्रदेश संयोजक
राजेंद्र पाल
राजेंद्र पाल
प्रदेश कोषाध्यक्ष
कु. पारुल सोनी
कु. पारुल सोनी
प्रदेश महिला संयोजक

जिला प्रतिनिधि

संगठन के जिलेवार प्रतिनिधि एवं सदस्य

भोपालजिला प्रतिनिधि
इंदौरजिला प्रतिनिधि
ग्वालियरजिला प्रतिनिधि
जबलपुरजिला प्रतिनिधि
रीवाजिला प्रतिनिधि
सागरजिला प्रतिनिधि
उज्जैनजिला प्रतिनिधि
छिंदवाड़ाजिला प्रतिनिधि
विदिशाजिला प्रतिनिधि
रायसेनजिला प्रतिनिधि
होशंगाबादजिला प्रतिनिधि
खंडवाजिला प्रतिनिधि
बालाघाटजिला प्रतिनिधि
मुरैनाजिला प्रतिनिधि

संगठन से जुड़ें, अपनी आवाज़ उठाएँ

आज ही हमारी समिति के सदस्य बनें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों।

सदस्यता आवेदन करें संपर्क करें
×
खाता स्थिति देखें
View your account statement